धमतरी मुनादी।। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सोमवार को 10 लाख रुपये की कीमत के तेंदुए की खाल बेचने की कोशिश करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बुधराम मरकाम और बंशी लाल मरकाम के रूप में हुई है, दोनों की उम्र 45 वर्ष है, जो पड़ोसी गरियाबंद जिले के रहने वाले हैं वहीं एक अन्य आरोपी की पहचान धमतरी जिले के धनसाय नेताम (34) के रूप में हुई हैं।
पुलिस ने बताया कि रविवार रात को धमतरी-नगरी मार्ग पर डोंगडुला गांव के पास आरोपियों को तब पकड़ा गया जब वो लोग चीते की खाल बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे थे।
पुलिस को देखकर आरोपियों ने घटनास्थल से अपनी मोटरसाइकिलों पर भागने की कोशिश की लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पूर्ण विकसित तेंदुए की खाल जिसे एक सफेद प्लास्टिक की बोरी में छुपाकर रखा गया था, और घटना से इस्तेमालबकी गई दो मोटरसाइकिलें जब्त की गईं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया हैं।

