सुंदरगढ़(ओड़ीसा)मुनादी ।।
उड़ीसा में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप जुदेव ने उड़ीसा के पंचायत क्षेत्रो का सहन दौरा कर आम जनता से भाजपा को वोट देने की अपील की । क्षेत्र में जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रबल ने कहां कि बगैर भाजपा को मजबूत किये ग्रामीण क्षेत्रो का विकास सम्भव नहीं है।केंद्र द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कई सारी लाभकारी योजनाएं संचालित की जा रही है लेकिन राज्य सरकार की नीतियों के चलते ग्रामीण क्षेत्रो में उन योजनाओं का बेहतर प्रयास नहीं हो रहा है।
ओडिशा त्रिस्तरीय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने ओडिशा की जनता के मांग पर चुनाव प्रचार किया , प्रबल प्रताप सिंग जूदेव के पिता स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव का ओडिशा क्षेत्र में बहुत प्रभाव रहा है । हिंदुत्व एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमो में स्व जुदेव लगातार सक्रिय रहे है इस लिहाज से ओडिशा के लोगो से जूदेव परिवार का पुराना रिश्ता है ।
पूर्व के पंचायत चुनाव में भी क्षेत्र में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने चुनाव प्रचार किया था और भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलवाई थी। , चुनाव प्रचार समिति के अनुरोध पर प्रबल प्रताप ने प्रधानमंत्री
मोदी के केंद्र सरकार की योजनाओं को बताया जो ग्रामीण जनता के लिये लाभदायक है मगर राज्य की सरकार की विफलता के कारण केंद्र सरकार की कुछ योजना का लाभ ग्रामीण जनता को नही मिल पा रहा है इसके लिए प्रबल प्रताप सिंग जूदेव ने कहा कि जब तक हम भाजपा को मजबूत नही करेंगे तब तक ग्रामीण क्षेत्र का विकास नही हो पायेगा साथ ही उन्होंने कहा कि सब का साथ, सब का विकाश सब का विश्वास , सब का प्रयास
उन्होंने क्षेत्र में लगातार हो रहे धर्मांतरण एवं शोषण पर भी आक्रोश जताया और कहा उनके पिता द्वारा चलाये गए घरवापसी कार्यक्रम जारी रहेगा।खाशकर ओडिशा में। हिन्दू को संगठित ओर मजबूत रहने की आवश्यकता है और हम सदा हिंदुओ के लिए खड़े है । ओडिशा की जनता का जिस प्रकार स्नेह , सम्मान ,और उत्साह मिला उसे पाकर अभिभूत हो गया ।
इस कार्यकम में ओडिशा के ग्राम तुमलिया में 30 bjd के कार्यकर्ताओं ने प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के मार्गदर्शन में भाजपा में प्रवेश किया साथ ही ग्राम घोघर , झिलिमाल, सागबहाल में कार्यक्रम किये । इस कार्यक्रम में तलसरा के भाजपा विधायक भवानी शंकर भोई , समाज एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गा चरण पटेल , महेंद्र पटेल , लव कुमार राणा , उच्चबतन्ति एवं बालसकरा (ख) DDC प्रत्यासी जशवंती एक्का , एवं बालसकरा (क) के प्रत्याशी दिलेश्वर नायक उपस्तिथ थे ।

