08-February-2022


धरम के रास्ते पर निकल पड़े जशपुर के खर्चीले नेताजी ! देखिये नेताजी का पूरा वीडियो,पढिये पूरी खबर और जनिये क्यों चर्चा में रहते हैं …….



जशपुर मुनादी।। जशपुर के इन नेताजी की कहानी ही निराली है। कभी कोरोना की मार में मदद के लिए खड़ा हो जाना तो कभी गरीब असहाय की मदद पर सरकारी योजनाओं और प्रक्रियाओं से त्राहिमाम करते जनजातीय लोग जब भी इनको पता लगा पहुंचे, और जो किया, हर वो मदद किया, वो अपने आप मे हर कहानी कोबयां कर जाता है। यही कारण है कि ये सुर्खियों में हमेशा बने रहते हैं।

अब नेता जी कर्म करने के बाद धर्म के रास्ते पर भी चल पड़े हैं। हां हम बात कर रहे हैं रिपब्लिकन पार्टी औफ इंडिया आठवले के प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रसाद गुप्ता की।

फिर चले हैं उन वंचितो के धाम में जो "नागेश्वर धाम" के नाम से चलित है, और पंडरापाठ के मेंढर पाठ में यह कार्यक्रम चल रहा है, जहां आस्था के साथ धर्म का समागम चल रहा है। और ऋषिपरम्परा अनुसार विश्व शांति, सामाजिक सद्भाव के साथ 6 दिनों का यज्ञ, और दर्शन का प्रवचन का अद्भुत संगम से यह क्षेत्र इन दिनों आलोकित है।

https://munaadi.com/strategy-made-to-beat-the-bjp-in-jashpur-congress-will-now-answer-to-the-bjp-through-this-mechanism-read-the-full-news-after-all-congress/

यहां भी नेताजी पहुंचे तो जहां संतो की सेवा के साथ श्रद्धालुओ को कम्बल और कुछ सहायता राशि देते चले, कि पाठ में चल रही कड़ाके की ठंड और आस्था की बयार पर कुछ भी बाधक न बने। उनका साफ कहना यही था कि ये तो संस्कृतियों के प्रवाह में अपना सब कुछ लगाये हुए हैं, यही तो दर्शन है जो सद्भाव को भी बनाये हुए हैं।

https://munaadi.com/another-big-truth-came-to-the-fore-of-hill-korwas-in-jashpur-this-hill-korwa-woman-told-the-reality-to-munadi-no-home-to-stay-no-bread-to-eat-munadis-team-reached-village-watch-full-video/

फिलहाल इन नेता जी का कर्म के साथ धर्म के चोले को ओढ़ कृत कर्म देखिये। जो धर्म के साथ कर्म को जोड़ रहा है। और उसी संदेश के धर्म के मर्म को दिखला रहा है।

यह बताना जरूरी है कि बीते 2020 से अबतक के सभी कोरोनॉ त्रासदी के दौरान घर मे बैठे लोगों के लिए अंजाज रुपया कपड़ा और अन्य मदद में इन्होंने लाखों रुपये दान कर दिए हैं। इसके अलावे जिले भर में किसी भी सामाजिक कार्यक्रमो में इसका आर्थिक सहयोग की रकम इलाके में चर्चा का विषय होता है इन कारणों से इनकी पहचान खर्चीले नेताजी के रूप में बन गयी है।

https://youtu.be/NEqEcV2hKsQ













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News