जशपुर मुनादी।। थोड़ी देर पहले कुंनकुरी के सलिहातोली नेशनल हाईवे के पास ट्रैक्टर यूनियन वालों ने बालू से लदे एक ट्रैक्टर को रोककर जमकर हंगामा मचाया ।मामले को शांत करने के लिए मौके पर पुलिस को आना पड़ा ।
दरसअल ट्रैक्टर यूनियन के लोगो का कहना है कि उन्हें रेत उठाने का परमिशन नहीं मिल रहा है और जब ट्रैक्टर की किश्त पटाने और दो चार पैसे कमाने के लिए रेत उठाते हैं तो उनकी गाड़ी पकड़कर थाने में खड़ा कर दी जाती है हजारों रुपये का फाईन भुगतान करना पड़ता है लेकिन वही सरकारी निर्माण कार्यों के लिए बगैर ओटीपी के बालू परिवहन किये जा रहे हैं ।
आज एक ऐसे ही बालू भरे ट्रेक्टर पर इनकी नजर पड़ गयी तो उन्होंने एनएच पर ही ट्रैक्टर को रोक लिया और ड्राइवर से पूछताछ करने लगे।
ट्रैक्टर यूनियन के दर्जनों लोग वहां जमा हो गए। इस बात की जानकारी जब कुंनकुरी थाने को लगी तो थाना प्रभारी भाष्कर शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँच गए। उन्होंने एनएच पर इस तरह हंगामा कर रहे ट्रैक्टर यूनियन के लोगो को जमकर फटकार लगाई और काफी देर से खड़े बालू ट्रैक्टर को वहाँ से रवाना करवाया ।
आपको बता दें कि अवैध उत्खनन को लेकर सरकार की सख्ती के बाद प्रशासन द्वारा लगातार रेत के वाहनों के विरुद्ध कार्रवाइया की जा रही हैं । अकेले कुनकुरी थाने में 8 ट्रैक्टर जप्त है । इस कार्रवाई के खिलाफ ट्रैक्टर मालिको ने एक संघ बनाकर रेत उठाना पूरी तरह बंन्द कर दिया है जिसके चलते निर्माण कार्यो के लिए बालू की त्राहि मच गयो है ।बालू की कीमत पहले से दुगना हो गयी है।

