08-February-2022


पहले नाबालिग से दुष्कर्म किया इसके बाद वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था, जब बात नहीं बनी तो आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया, जब पुलिस ने ………… पढ़िए पूरी खबर



महासमुंद मुनादी।। नाबालिग लड़की से पहले प्रेम संबंध बनाए फिर उस दौरान बनाये गए वीडियो दिखाकर पहले उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की, जब बात नहीं बनी तो बाद में आरोपी ने उस वीडियो को वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के नाबालिग के परिजनों ने जब थाने में शिकायत की उसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला महासमुंद जिले के थाना कोतवाली का है।

ऐसा की एक मामला सामने आया है। घटना के अनुसार एक नाबालिग से दुष्कर्म कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। इससे बवाल मच गया है। वायरल वीडियो को जब पीड़िता के परिजनों ने देखा तो वे भी हक्के-बक्के हो गए। उन्होंने मामले की तत्काल शिकायत दर्ज कराई। परिजनों की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

https://munaadi.com/jashpr-breaking-uproar-on-nh-police-arrived-after-police-reprimand-the-matter-calmed-down-tractor-unions-did-it/

जानकारी अनुसार आरोपी मो. आलम, निवासी ढाबापारा बागबाहरा और भुरका निवासी नाबालिग दोनों साथ में कॉलेज में पढते थे। दोनों के बीच नजदिकियां बढ़ी। इस दौराना दोनों के बीच प्यार हो गया। उसके बाद आरोपी ने मौका देखकर नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक ने उसका वीडियो बना लिया।

https://munaadi.com/expensive-netaji-of-jashpur-set-out-on-the-way-to-dharam-watch-the-full-video-of-netaji-read-the-full-news-and-know-why-he-remains-in-the-discussion/#.YgIh00xSLig.whatsapp

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी वीडियो दिखाकर नाबालिग को ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी युवक अब बच्ची को बार-बार तंग करने लगा। नाबालिग ने जब आरोपी की बात नहीं मानी, तो युवक ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि वायरल करने के कुछ देर बाद वीडियो डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक कई लोगों ने वीडियो को देख लिया। इतना ही नहीं पीड़िता के परिजनों ने भी वीडियो देखा।

https://munaadi.com/another-big-truth-came-to-the-fore-of-hill-korwas-in-jashpur-this-hill-korwa-woman-told-the-reality-to-munadi-no-home-to-stay-no-bread-to-eat-munadis-team-reached-village-watch-full-video/

इधर जैसे ही मामला परिजन तक पहुंचा, वीडियो देखने के बाद परिजनों ने कोतवाली थाने में तत्काल मामला दर्ज कराया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने धारा 376 ,2( ढ), 4 पास्को, 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि ऐसी घटनाएं आएदिन सामने आने के बाद भी महिलाएं भावुकता में ऐसे गलत कदम उठाकर जीनवभर की परेशानियां मोल ले रही हैं जो चिंता की बात है।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News