08-February-2022


यदि आप मुख्यमंत्री के बेटे के रिसेप्शन में जा रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें, पुलिस ने जारी कर दिया है ……….. पढ़िए पूरी खबर



भिलाई मुनादी।। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल और ख्याति वर्मा की शादी के बाद सीएम के गृह क्षेत्र में आशीर्वाद समारोह आज मंगलवार को रखा गया है। 6 फरवरी को रायपुर के एक हॉटल में शादी समारोह था। अब दुर्ग जिले के रहवासियों के लिए 8 फरवरी को पाटन के सर्किट हाउस स्थल में भव्य समारोह रखा गया है।

समारोह में सीएम के गृह जिले के साथ ही प्रदेशभर से परिजनों व ईस्टमित्रों के साथ ही अधिकारी-कर्मचारी और राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी भागीदारी देंगे। इसके लिए तैयारी कुछ दिनों पहले से की जा रही थी। इसलिए आज पाटन मार्ग में भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है।

https://munaadi.com/jashpr-breaking-uproar-on-nh-police-arrived-after-police-reprimand-the-matter-calmed-down-tractor-unions-did-it/

समारोह में आने वालों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन चाक-चौबंद व्यवस्था में लगा हुआ है। दुर्ग पुलिस की ओर से एक सूचना जारी हुई है। सूचना में समारोह में शामिल होने पाटन पहुंचने वालों के लिए पार्किंग स्थल से लेकर अन्य जरूरी जानकारी दी गई है। इसलिए बताया गया है कि पाटन मार्ग पर 8 फरवरी को कोई भी भारी वाहन नहीं चलेंगे। इसमें ट्रक और हाइवा समेत अन्य भारी वाहन शामिल हैं।

https://munaadi.com/expensive-netaji-of-jashpur-set-out-on-the-way-to-dharam-watch-the-full-video-of-netaji-read-the-full-news-and-know-why-he-remains-in-the-discussion/#.YgIh00xSLig.whatsapp

जानकारी अनुसार भीड़ नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग समय में अलग-अलग क्षेत्र के मेहमानों को बुलाया गया है। कार्यक्रम को लेकर ओएसडी आशीष वर्मा, पाटन प्रभारी राजेंद्र साहू और अश्वनी साहू समेत अन्य नेता व्यवस्था में लगे हुए हैं।

https://munaadi.com/another-big-truth-came-to-the-fore-of-hill-korwas-in-jashpur-this-hill-korwa-woman-told-the-reality-to-munadi-no-home-to-stay-no-bread-to-eat-munadis-team-reached-village-watch-full-video/

मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से कहा गया है कि निर्धारित पार्किंग स्थल में ही वाहनों को खड़े करें ताकि कोई दिक्कत की स्थिति निर्मित न हो। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। हर प्वाइंट पर अमला नजर आएगा।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News