रायपुर मुनादी।। रायपुर के पुलिस ग्राउंड मैदान में पुलिसकर्मी आपस में भीड़ गए , पुलिस ने एक दूसरे पर पत्थर बरसाए। पुलिस जवानों ने जमकर लाठियां भांजी। दरअसल रक्षित केंद्र के परेड ग्राउंड में आज रायपुर पुलिस व जिला प्रशासन के द्वारा कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल कराया गया , जिसे पुलिस की शब्दावली में बलवा ड्रिल भी कहा जाता है , इसमे रायपुर पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारी , शहर के थाना प्रभारी ,थानों का व रक्षित केंद्र तथा पुलिस प्रशिक्षित विद्यालय माना का बल शामिल था , जिला प्रशासन के भी मजिस्ट्रेट ड्यूटी करने वाले adm ,sdm व सभी मजिस्ट्रेट शामिल थे ।
पत्थर बाजों, बलवा और प्रदर्शन कारियों से निपटने पुलिस ने अभ्यास किया। पानी की बौछार, आंसू गैस के गोले भी दागे गए। एएसपी आकाश राव ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर पुरे बल के साथ बलवा डील का अभ्यास किया गया। जिसमे किसी प्रकार के धरना प्रदर्शन होता है किस प्रकार की स्थिति आती है और उसे कैसे हेंडल करना है इसका अभ्यास किया गया है।

