राजनांदगांव मुनादी।। जिले में घटित लूट, चोरी की घटना को सुलझाकर आरोपियों तक पहुंचने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए अच्छी पहल की गई है। पुलिस के कार्यो में कसावट लाने के लिए पुलिस कप्तान ने नई योजना बनाई है। हालांकि एसपी संतोष सिंह जहां इसके तहत अच्छे कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। दूसरी ओर लापरवाह व गलत कार्य करने वाले जवानों को सजा देकर पुलिसिंग के स्तर को उंचा उठाने के लिए कार्य किया जा रहा है।
राजनांदगांव जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह नई कार्यप्रणाली में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आरक्षक से निरीक्षक पद के अधिकारियों को COP OF THE MONTH के रूप में चयनित कर प्रत्येक माह उन्हें प्रमाण-पत्र एवं नगद पुरस्कार देने की शुरूआत की है।
इस पुरस्कार में चयनित पुलिस कर्र्मचारी व अधिकारियों को दिया गया नगद इनाम उनके सेवा अभिलेख में दर्ज होगा। उनकी फोटो, उनके उत्कृष्ट कार्य का संक्षिप्त विवरण, नाम, पद, पदस्थापना इस प्रमाण-पत्र में अंकित होगा। वहीं इस प्रमाण पत्र की प्रति पुलिस अधीक्षक कार्यालय के साथ सभी थाना एवं पुलिस चौकी में चस्पा की जाएगी।
इसका उद्देश्य है कि ऐसे प्रेरणादायी काम को देखकर जिले के अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में अपने कर्तव्य निष्ठा के प्रति जागृति आएगी। कर्तव्य निभाने, तत्परता से कार्य करने व सराहनीय कार्य करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। प्रमाण-पत्र पुलिस अधीक्षक के हाथों से मिलने पर उनका उत्सावर्धन होगा।
इन 5 अधिकारियों का चयन
1- निरीक्षक शिवप्रसाद चंद्रा, थाना प्रभारी डोंगरगढ़
2- सउनि संतोष सिंह, प्रभारी पी.सी.आर./चीता स्कवाड
3- आरक्षक 1000 मनीष मानिकपुरी, �

