08-February-2022


पूर्व मंत्री व भाजपा नेता राजेश मूणत का एक और वीडियो जारी,अब कांग्रेस पार्टी को कहें अपशब्द, वीडियो में ………. देखिए पूरी वीडियो



रायपुर मुनादी।। पूर्वावर्ती भाजपा सरकार के पूर्व मंत्री राजेश मूणत का एक और वीडियो वायरल हो रहा है । रायपुर भाजपा कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री मूणत ने कांग्रेस पार्टी के लिए फिर से अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि कांग्रेसियों का धनिया बो देंगे ।

आपको बता दे कि बीते दिनों केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के राजधानी रायपुर आगमन के दौरान कांग्रेसियों द्वारा काला झंडा दिखाए जाने के दौरान पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने महिला पुलिस अधिकारियों और आला अधिकारियों के समक्ष गाली गलौज किया था ।यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद राजेश मूणत का वह वीडियो भी सामने आया जिसमे उन्होंने थाने के भीतर उनकी पिटाई किये जाने की बात को सोशल मीडिया में चीख चीख कर बोल रहे थे।

https://youtu.be/u0fqUQbpnw8

इन वीडियो के वायर्सल होने के बाद कांग्रेस का धनिया बोने वाले बयान का वीडियो भी जोर से वायरल हो रहा है। पूर्व मंत्री के ताजा वीडियो पर कांग्रेस की प्रतिक्रियाये भी आनी शुरू हो गयी हैं ।

कांग्रेस के नेताओं ने कहा है कि 15 साल से सत्ता में में बने रहने के बाद सत्ता हाथ से निकल जाने के चलते राजेश मूणत का मानसिक संतुलन खराब हो गया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग की जाएगी कि शासकीय खर्चे पर पूर्व मंत्री का मानसिक ईलाज कराया जाय ।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News