09-February-2022


वरिष्ठ विधायक रामपुकार द्वारा नगर में इस योजना का किया गया शुभारंभ , यहाँ 40 प्रतिशत कम दर में मिलेंगी दवाईयां, विधायक ने इस योजना के गिनाए फायदे



पत्थलगांव मुनादी।। आज पत्थलगांव में विधायक रामपुकार सिंह ने धन्वंतरि जेनरिक मेडिकल स्टोर का उद्धघाटन किया जेनरिक मेडिकल स्टोर खुलने से यहां के नागरिकों को 40%कम रेट में दवाइया उपलब्ध होगी इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य आरती सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष पवन अग्रवाल ब्लॉक अध्यक्ष गोबिंद अग्रवाल एसडीएम लाल नगर पंचायत सीएमओ जितेंद्र बहादुर पटेल स्वस्थ विभाग के सीएमओ डॉक्टर जेम्स मिंज के साथ नागरिक गण उपस्थिस रहे ।

उद्धघाटन पश्चात नगर पंचायत में मितानिनों के कर्यक्रम में लोगो को जेनरिक दवाइयों की जानकारी दी गई । गोविंद अग्रवाल ने बताया कि जेनरिक दवाइयों से यहां के लोगो को सस्ती कीमत में दवा मिलेगी जो नागरिकों को काफी सुविधा होगी और लोगो को इसका लाभ उठाना चाहिए।

https://munaadi.com/cheat-fund-company-director-arrested-accused-of-cheating-crores-of-rupees-read-the-full-news-know-the-whole-matter/


जिला पंचायत सदस्य आरती सिंह ने कहा कि यह प्रदेश की महत्वाकांक्षी योजना है जो हर नागरिक के लिए है यह पत्थलगांव के लिए एक अच्छी योजना है । 188 मेडिकल स्टोर पूरे राज्य में खुलना है धन्वंतरि जो काफी बड़े वैद थे उनके नाम से यह योजना है पूर्व जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल ने भी मेडिकल अस्पताल में हो इसका समर्थन किया और बोला कि इससे गरीबो को पूरा लाभ होगा अनुभिवगिय अधिकारी लाल ने कहा कि यह हर्ष की बात की यहां जो योजना शुरू हुई है निश्चित ही सभी लोगो को लाभ होगा।

https://munaadi.com/big-news-for-closed-schools-of-the-state-education-minister-said-all-preparations-are-going-on-very-soon-schools-are-closed-due-to-third-wave-of-corona/


विधायक रामपुकार सिंह ने कहा कि आज सभी के लिए खुशी का दिन है जेनरिक मेडिकल स्टोर का शुभ आरंभ हुआ है जो 54%छूट में यह सभी लोगो के लिए उपलब्ध होगा। आज के समय मे आम आदमी मध्यम वर्ग को काफी परेशानी होती है इस इस्थिति को देखते ही मुख्यमंत्री जो खुद गांव के रहने वाले है उसको देख कर गाँव गरीबो के लिए यह योजना लागू की गई है।

https://munaadi.com/playing-dj-loudly-in-a-crowded-place-can-cost-you-dearly-you-will-get-challan-of-so-many-thousand-sp-gave-instructions-for-action-against-3-people/

साथ ही कहा कि यह योजना में सभी विभागों का योगदान है सभी के सहयोग से आगे इसको लेकर बढ़ना है मितानिनों सफाईकर्मियों को भी उनके कामो के लिए विधायक रामपुकार सिंह ने प्रशंसा की और धन्यवाद कहा।

साथ ही साथ नगर पंचायत के लिए फंड की व्यवस्था और नगर के विकास में हर तरह से काम हो इसका पूरा काम करने को कहा।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News