09-February-2022


Breaking jashpur अब नहीं रुकेगा नेशनल हाईवे का काम , एसडीएम ने ग्रामीणों और विभाग के अधिकारियों से बात चीत कर सुलझाया विवाद ,पढिये पूरी खबर



पत्थलगांव मुनादी।। पत्थलगांव के एसडीएम रमशीला लाल ने आज मदनपुर इंजको से होकर गुजरने वाले एनएच सड़क निर्माण की प्रक्रिया को शुरू कराने पहल की साथ ही मामले का पटाक्षेप भी करा दिया जिससे ग्रामीणों और विभाग का विवाद खत्म हुआ गौरतलब है कि हाईवे का महीनों से कार्य रुका हुआ था जिसके लिए रुके हुये नेशनल हाइवे के निर्माण कार्य में गति लाने हेतु एसडीएम रामशिला लाल ने मौक़े पर पहुंचकर दोनो पक्षो मे चल रहे विवादों का निराकरण कराया ।


ज्ञात हो कि अंबिकापुर से पत्थलगांव के बीच नेशनल हाइवे का निर्माण चल रहा है जो कि पत्थलगांव भाटामुड़ा तक पहुँच चुका है जिसके बाद का कार्य मदनपुर इंजको मे सडक की दोनो ओर निवासरत लोगो की आपत्ति की वजह से महीनों से रुका हुआ था जिसमे पत्थलगांव एसडीएम रामशीला लाल आज स्वयं निरीक्षण करने अपनी राजस्व टीम के साथ मौक़े पर पहुंचे और दोनो पक्ष के लोगो को सुनने के बाद एसडीएम की समझाईश पर दोनो पक्षो का विवाद शांत हुआ और महीनों से चल रहा विवाद थम गया जिसके बाद उपस्थित दोनो पक्षो ने नेशनल हाइवे के कार्य मे सहयोग देने की बात कही जिससे उम्मीद है कि जल्द ही हाईवे शहर तक पहुंचेगा एवं बाईपास का भी निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा ।

उक्त मामले मे SDM रामशीला लाल के साथ राजस्व निरीक्षक राठौर,सांसद प्रतिनिधि महेश गुप्ता पटवारी कुलदीप गुप्ता,ठेकेदार धर्मेंद्र प्रधान मौजूद थे।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News