22-February-2022


जंगल मे खराब हुई चारपहिया वाहन को ठीक करने लगे 2 लोगों पर हाथी ने कर दिया हमला,पूर्व सरपंच को कुचलकर मार डाला ,दूसरे ने ऐसे बचाई जान ,इसलिए नहीं भाग पाया पूर्व सरपंच……



सूरजपुर मुनादी।। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत जंगल मे सोमवार की देर शाम टुकुडांड निवासी एक 55 वर्षीय दिव्यांग पूर्व सरपंच को हाथी ने मौत के घाट उतार दिया जबकि उसका एक अन्य साथी भाग कर जान बचाने में कामयाब रहा।

सूरजपुर वन मंडल अधिकारी के अनुसार कि टुकुडांड निवासी पूर्व सरपंच धना (55) अपने एक अन्य साथी के साथ नैनो कार में सवार होकर मसगा गांव गया हुआ था।

https://munaadi.com/watch-video-sp-vijay-wins-this-challenge-destroyed-politics-like-this-done-one-by-one-read-the-full-story-know-the-whole-matter/#.YhR4cFCcmR0.whatsapp

कल यानी सोमवार की देर शाम जब नैनो कार से जंगल के रास्ते अपने गृहग्राम टुकुडांड वापस लौट रहा था,तभी जंगल में कार कि स्टार्ट बंद हो गया।उसके बाद धना और उसका साथी वाहन से उतर कर कार स्टार्ट करने के लिए पीछे से धक्का मारने लगा।

https://munaadi.com/the-news-shows-the-same-effect-the-news-of-munadi-com-had-a-big-impact-the-work-that-was-not-done-in-2-years-was-done-in-just-2-days-read-full-news/#.YhSQO8IPyTQ.whatsapp

उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि जंगल के अंदर नजदीक में हाथी है। इस दौरान हाथी को देख धना का साथी भागने में कामयाब हो गया,लेकिन वह दिव्यांग होने के कारण भागने में असफल रहा और हाथी ने उसे कुचल कर मौत के घाट उतार दिया।

https://munaadi.com/munaadi-breaking-advocate-officer-dispute-root-of-dispute-transferred-tehsildar-sunil-aggarwal-sent-to-dharamjaygarh-regarding-home-district-read-full-news/

इस घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके में पहुंच कर निरीक्षण करने के बाद मृतक के परिजन को तात्कालिक सहायता राशि नियमानुसार दे दी है।शेष राशि बाद में दे दी जाएगी।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News