राजनांदगांव मुनादी।। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस ने मंगलवार को कार से तेंदुए की खाल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं दो आरोपी फरार हो गए है।
पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात को जिले के मोहगांव के पास रेंगाखार वन जांच चौकी पर पांच लोगों के साथ एक कार को जांच के दौरान रोका गया।
उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस ने कार की डिक्की में रखे तेंदुए की खाल को जप्त कर लिया। पांचों आरोपी तेंदुए की खाल को बेचने के लिए मोहगांव होते हुए सालहेवारा गांव की ओर जा रहे थे।
पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान रामावतार गुप्ता (58), बीरेंद्र कुमार वर्मा (54), दोनों को दुर्ग जिले से, और रुकदेव परते (40), जो पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के रूप में की है। वहीं कार में सवार दो अन्य तेजलाल धुर्वे (40) और गणेश (25) अंधेरे का फायदा उठाकर घटनास्थल से भागने में सफल रहे जिन्हे जल्द से जल्द पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया वहीं पुलिस इस जांच कर रही है कि उन्हें तेंदुए की खाल कहां से मिली।

