22-February-2022


Munaadi Big Breaking- जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, पार्षदों के इस्तीफे के खबर के बाद लिया निर्णय, पढ़िए पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। जिले की शहर महिला कांग्रेस के अध्यक्ष बरखा सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बरखा सिंह और पार्षद संजना शर्मा के बीच हुए विवाद के बाद मंगलवार को 17 कांग्रेस पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा देने के8 घोषणा कर दी थी। लेकिन देर रात बरखा सिंह के इस्तीफे की खबर आ गई है।

10 जनवरी को पार्षद संजना शर्मा और महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष बरखा सिंह के बीच निगम स्थित सभापति के कक्ष में झगड़ा हो गया था जिसके बाद बरखा सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह गालियां देती हुई दिखाई दे रही थी। इसके बाद माले की जांच भी हुई लेकिन अबतक कोई फैसला नहीं हो पाया था। इसके बाद मंगलवार को जब पार्षदों ने दबाव बनाया तो बरखा सिंह का इस्तीफा ले लिया गया।

https://munaadi.com/munaadi-big-breaking-17-congress-councilor-resigns-personal-discord-reaches-high-command-mahila-congress-president-read-full-news/

हालांकि बरखा सिंह ने इस्तीफे के कोई कारण नहीं बताया है। उन्होंने सिर्फ एक लाइन में इस्तीफा लिखा है जो महिला कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष फूलों देवी नेताम के नाम है। बताया जाता है कि बरखा सिंह ने यह इस्तीफा फूलों देवी नेताम से बातचीत के बाद लिया है।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News