23-February-2022


Breaking jashpur 50 वर्षीय महिला की हत्या , जंगल की झाड़ियों में मिला शव , पूलिस ने किया मामले का खुलासा , हत्या करने वाला …..



जशपुर मुनादी ।। खबर जिले के आस्ता थाना इलाके से आ रही है। यहाँ एक 50 वर्षीय महिला की हत्या हो गयी है। महिला के शव को छोटे पेंड की झाड़ियों से बरामद की गई है। महिला की हत्या करने वाले आरोपी को पूलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


पूलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि 22 फरवरी को प्रार्थी जयपाल राम उम्र 38 साल ने थाना आस्ता में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी दीदी मृतिका झिबरी बाई उम्र 50 साल 19 फरवरी को घर से दोपहर में बकरी चराने हेतु ग्राम जरहापाठ स्थित मुनकूपाठ टोंगरीजंगल गई थी, जिसके वापस नहीं लौटने पर प्रार्थी द्वारा अपने गांव में आकर गांव के अन्य लोगों से अपनी दीदी का पता-तलाश करते हुये उक्त टोंगरीजंगल में पहुंचकर खोजबीन करने पर झाड़ में दबा हुआ झिबरी बाई का लाश मिला, उसके सिर में गंभीर चोंट था, एवं अन्य हिस्से में भी चोंट लगा था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आस्ता में धारा 302, 201 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


प्रकरण की विवेचना दौरान घटनास्थल से लगभग 25-30 मीटर की दूरी में एक खून लगा कुल्हाड़ी मिला, जिसकी घटना में प्रयोग होने की संभावना होने पर डॉग स्क्वायड बुलाकर जॉंच की गई। डॉग द्वारा गांव के संदेही सुलेन्द्र राम के घर जाकर रूकने पर संदेही का पता-तलाश किया गया, जो अपने घर में मौजूद नहीं मिला। उक्त संदेही की पतासाजी हेतु पुलिस की विभिन्न टीम गठित कर उसके कार्य करने वाले समस्त स्थानों में दबिश दी जा रही थी।

https://munaadi.com/there-was-a-lot-of-fight-between-2-girls-in-the-fair-people-kept-watching-the-spectacle-then-the-video-went-viral-knowing-the-reason-you-will-also-be-surprised-to-know-about-the-boy-friend/

पुलिस के बढ़ते दबाव में सुलेन्द्र राम 22 फरवरी की रात्रि में अपने घर आया था जिसे पुलिस टीम द्वारा दबिष देकर घेराबंदी कर अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में सुलेन्द्र राम ने बताया कि 19 फरवरी की दोपहर में वह झिबरी बाई से मुनकूपाठ टोंगरीजंगल में मिला, बदनियती से जंगल में अकेले देखकर उसके पास गया, झिबरी बाई के विरोध करने पर उसी का कुल्हाड़ी छीन कर उसके सिर एवं शरीर के अन्य हिस्से में कई बार वार कर दिया जिससे उसकी मृत्यू हो गई, फिर उसके शव को झाड़ी से ढंक दिया। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर आरोपी सुलेन्द्र राम उम्र 28 साल निवासी जरहापाठ थाना आस्ता को 22 फरवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।


प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक बंशनारायण शर्मा, स.उ.नि. सिरद साय पैंकरा, प्र.आर. अजय लकड़ा, आर. अबिज खलखो, आर. सुखचरण साय, एवं डॉग मास्टर आर. संजीव कुमार साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News