रायगढ़ मुनादी।। विवादास्पद तहसीलदार सुनील अग्रवाल को धरमजयगढ़ से भी हटा दिया गया है। अब पूर्व तहसीलदार भोज कुमार डहरिया को ही वापस धरमजयगढ़ तहसीलदार बनाया गया है। वहीं रायगढ़ के नए तहसीलदार डिप्टी कलेक्टर गगन शर्मा होंगे। हालांकि तकनीकी तौर से सुनील अग्रवाल ने धरमजयगढ़ जॉइन ही नहीं किया था। इसे तकनीकी तौर पर आदेश में संशोधन ही कहा जायेगा।
दूसरी ओर तहसीलदार सुनील अग्रवाल को जिला मुख्यालय मेम ही वापस बुलाया गया है और भू अभिलेख शाखा में अटैच किया गया है। अधिवक्ता संघ द्वारा कलेक्टर रायगढ़ से इस संबंध में दो दौर की बातचित की गई है जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है। अधिवक्ता संघ लगातार आंदोलनरत है और तहसील और राजस्व अधिकारियों के खिलाफ आक्रामक भी।
11 फरवरी को तहसील कार्यालय रायगढ़ में वकीलों के प्रदर्शन और उस दौरान राजस्व कर्मचारियों से भिड़ंत के बाद अधिवक्ताओं और राजस्व अधिकारियों ने एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। राजस्व अधिकारियों ने तो अपना आंदोलन मांग पूरी होने के बाद वापस ले ली थी लेकिन अधिवक्ता आ0नई मांगों पर अड़े हुए थे।

