रायगढ़ मुनादी।। डॉ. आर. एल. हॉस्पिटल 2005 से ही अनवरत अपने मरीजों को विश्वास्तरीय स्वास्थ्य सुविधा के लिए कटी बद्ध रहा हैं अस्पताल मे सभी मरीजों को श्रेष्ठ स्वास्थ्य सुविधा देने का प्रयास किया गया हैं l
राज्य सरकार के स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के गठित समिति द्वारा जो अस्पताल के सुबिधा मानक तय करता हैं डॉ. आर एल. हॉस्पिटल को निरिक्षण पश्चात् शासकीय सेवको एंव उन पर आश्रित परिवार के सदस्यों के उपचार हेतु मान्यता प्रदान किया हैं l
इस सम्बन्ध मे अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. प्रशांत ने बताया की अस्पताल को राज्य सरकार के संचानालाय से गठित समिति द्वारा निरिक्षण पश्चात् शासकीय सेवको एंव उन पर आश्रित परिवार के सदस्यो को उपचार हेतु मान्यता प्रदान किया हैं l
चिकित्सालय को प्रसूति एंव स्त्री रोग विभाग अस्थिरोग विभाग, जनरल सर्जरी, पालिट्रामा बिभाग मे उपचार की सुविधा की अनुशंसा की गयी हैं l डॉ प्रशांत ने बताया की हॉस्पिटल के सभी मरीजों का कुशल चिकित्स्कों द्वारा इलाज किया जाता हैं l
मरीजों के लिए पार्किंग, वेटिंग एरिया एंव स्वच्छ पीने का पानी का विशेष ध्यान रखा गया हैं l इसके अलावा मरीजों के लिए संपूर्ण पैथोलॉजी, एक्सरे, मॉडुलर ओ.टी. लेबर रूम,आई. वी. एफ. लैब,डीलक्स रूम सेमी डीलक्स रूम प्राइवेट रूम एंव जनरल वार्ड की सुविधा उपलब्ध हैंl

