24-February-2022


Breaking jashpur मधुमक्खियों ने ऐसा हमला किया कि नहीं बच पाई युवक की जान ,ईलाज के दौरान मौत ,पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

खबर जिले के पत्थल गाँव से आ रही है ।यहाँ से महज 4 किमी दूर सारस मार गाँव मे एक युवक पर मधुमक्खियों ने ऐसा हमला किया कि उसकी मौत हो गई।

घटना मंगलवार की बताई जा रही है। सारसमार गाँव का रहने वाला मौखित राम कुम्हार 34 वर्ष पिता बजरंग कुम्हार गाँव से गुजर रहा था तभी मधुमक्खियो ने उस पर हमला कर दिया ।वह भागने लगा और कुछ लोगो के द्वारा उसे बचाने की भी कोशिश की गई लेकिन वह मधुमक्खियों के हमले में बुरी तरह घायल हो चुका था।उसी अवस्था मे उसे ईलाज के लिए पत्थलगांव सिविल अस्पताल लाया गया लेकिन गुरुवार को ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी ।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News