24-February-2022


बढ़ती सड़क दुर्घटना रोकने और लोगों को यातायात नियमों से प्रति जागरूक करने चल रही मुहिम, अब तक 50 से ऊपर…..पढ़िये पूरी खबर




रायगढ़ मुनादी।। यातायात पुलिस के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग यातायात के दिशा निर्देश पर लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटना रोकने एवं ट्रैफिक जाम की स्थिति से शहर वासियों को निजात दिलाने कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में यातायात पुलिस ने नाबालिग वाहन चालकों एवं प्रेशर हार्न वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले में जब से नव पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात माहेश्वर नाग ने विभाग की कमान सम्हाली है, तब से लेकर अब तक इसके परिणाम देखने शुरू हो गए है। शहर के प्रमुख चौक चौराहों में पहले कभी जाम की समस्या सामने आती थी, वहां अब सुगम यातायात देखने को मिल रहा है। शहर वासी भी इन दिनों यातायात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग की तारीफ करने से नही चूक रहे। श्री नाग के द्वारा इन दिनों बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में शहर के जोहल पैलेस, गांधी प्रतिमा चौक के अलावा अन्य जगहों में लगातार कार्रवाई की मुहिम चलाते हुए अभी तक 50 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की जा चुकी है।

https://munaadi.com/madhumakkhiyo-ne-aisa-hamla-kiya-ki-nahin-bach-payi-yuwak-ki-jan-ilaj-ke-dauran-yuwak-ki-maut/#.YhbiNg5Ruh0.whatsapp

इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात माहेश्वर नाग ने बताया कि रायगढ़ शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में लगाम लगाने सर्वप्रथम नाबालिग वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मॉडिफ़ायड साइलेंसर के जरिये ध्वनि प्रदूषण करने वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत अभी तक 50 से अधिक वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा चुकी है और आगे भी ये कार्रवाई निरंतर जारी रहेगा।

https://munaadi.com/sukhe-pend-se-takra-gai-parshad-pati-ki-byke-mauke-par-hi-maut-bhajpa-aur-sangh-ke0urane-karykrta/#.YhcA1dq2PIc.whatsapp

इस कार्रवाई के दौरान नाबालिग वाहन चालकों के परिजनों को समस्या का सामना करना पड़ा, मगर जो भी कार्रवाई हुई है, वो सभी मामलों का निराकरण कोर्ट से होगा, और ऐसे कार्रवाई से लोगों में जागरूकता आएगी और आने वाले दिनों में इसके सुखद परिणाम देखने को मिलेगा।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News