जशपुर मुनादी।। फरसाबहार जनपद के बाद अब दुलदुला जनपद में भी जनप्रतिनिधि और जनपद सीईओ के बीच जमकर ठन गयी है। जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि दुलदुला जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले सभी 30 ग्राम पंचायतों में टेप नल लगाने का ठेका दुलदुला ग्राम पंचायत के उपसरपंच को दे दिया गया है और अघोषित ठेकेदार ने टेप नल लगाने का काम भी शुरू कर दिया।
जनपद के जनपद अध्यक्ष और जनपद के सदस्यों का सीधा आरोप है कि जनपद सीईओ द्वारा किसी व्यक्ति विशेष को आर्थिक फायदा पहुंचाने के लिए टैप नल के लगभग साढ़े 3 करोड़ के कार्य का ठेका दे दिया गया और इसकी जानकारी न तो जनपद के सदस्यों को दी गयी न पंचायत के सरपंचों या वार्ड पंचों को । उंन्हे इस बात की जानकारी मंगलवार को मिली जब पंचायतों में बगैर किसी कार्यादेश और पंचायतों के सूचना या अधिकृत जानकारी के टैप नल लगाना शुरू कर दिया ।
यह बात सामने आते ही पंचायत के जनप्रतिनिधियों में खलबली मच गई और पंचायत के प्रतिनिधि बैठक करने लगे । दुलदुला के सरपँच संघ के अध्यक्ष जगनारायण सिदार ने बताया कि सीईओ के द्वारा जनप्रतिनिधियों को इग्नोर करके किसी रमेश गुप्ता को कार्यों की सूची सौंप दी गयी और उसके द्वारा पंचायतों में कार्य कराए जा रहे हैं। जबकि पंचायत को इसके लिए कोई भी अधिकृत सूचना या कार्यादेश जारी नहीं हुआ है।
इधर इस मामले में जब मुनादी डॉट कॉम ने जनपद के सीईओ संजय सिंह से बात की तो उन्होंने जनप्रतिधियों के सारे आरोपो को झुठलाते हुए कहा कि उन्होंने बताया कि पंचायत के सचिवों को को बैठक में इसकी सूचना दी गयी है और सचिवों को रिमाइंडर लेटर भी भी भेजा गया है ।
उन्होंने मुनादी डॉट कॉम को सचिवों को जारी किए गए लेटर की प्रति भी दिखाया ।सीईओ का कहना है कि उन्होंने किसी को टेंडर नहीं दिया है न ही टेंडर का इसमें कोई प्रावधान है।उन्होंने यह भी बताया कि अभी केवल online कार्यादेश जारी हुए है ।

