जशपुर मुनादी।। जशपुर पुलिस के एक पोस्ट पर कल से लगातार बधाइयों का तांता लगा हुआ है। जिस पोस्ट में जशपुरिया के उस बोली का प्रयोग हुआ है जिसमे एक अपनत्व और लहजे को जशपुर के लोग बोलते कहते सुने जाते हैं।
दरअसल यह पूरा पोस्ट उस पुलिसिया प्रयास और कहानी को बयान कर रहा है, जो कुछ दिनों पहले ही हुआ था, जिसमे बग़ीचा थाना के पंडरापाठ चौकी क्षेत्र में शादी समारोह में गई एक नाबालिग को जंगल मे उठाकर ले जा गैंगरेप के बाद उससे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसकी भनक से ही जशपुर पुलिस थाने में रिपोर्ट से पहले ही क्षेत्र में सक्रिय हो गयी थी, तथा नाबालिग को परिजनों के साथ अस्पताल में भर्ती भी कराया था।
घटना के बाद जब नाबालिग ने अपना बयान पुलिस को दर्ज कराया तो, ये बात भी साम्ने आ गयी कि नाबालिग दूसरी बार गैंगरेप का शिकार हुई थी। अब जब पुलिस ने सारे अपराधीयोन को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है तो जशपुर एसपी ने भी अपने इन जांबाजों को हौसला बढ़ाने के साथ बुलाकर प्रशस्ति भी सौंपा है।
दरअसल यह पोस्ट बग़ीचा के प्रधान आरक्षक रामानुज पांडेय ने लिखा है, जो इस घिनौने अपराध को अंजाम देने वाले इन अपराधियो को धर पकड़ करने वाले उस टीम में शामिल थे, जो कैम्प कर वियावन जंगल मे 3 दिनों तक खाक छान रही थी।
पोस्ट में लिखा है "जशपुरिया लोग मन के जोहार गोड लागी मोके मूरुख दुख आहाय की मोर जसपुर में एकठन नोनी कर साथ गलत होलख। लेकिन जिसने हामर ईमानदार और समाज सेवक एसपी के खबर मिललख फोटो में दिखे वाला सब झन कर संघा बनाई देलयः और बोललयः कि तोहरे मने सब मिल के जंगल भीतर छुपल अत्याचारी मन के खोइज लाना। से हमे मने खोइज कर लानली 48 घंटा जंगल नदी में खोज बिन कर बाद आखिर अत्याचारी मन के पकईड के जेल भेजली, एसपी साहब हामर हिम्मत के बढ़ालय अउर हां गांव कर लोग मने भी मूरुख सहयोग करलैह ।।=
अतः मैं श्रीमान SP सर विजय अग्रवाल, ASP प्रतिभा मैम T I Sant Lal aayam व Bhaskar Sharma शर्मा सर को धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने दरिंदो को पकड़ने के लिए मुझे भी मौका दिया।"

दरअसल पुलिस की तीन टीमो को यह जिम्मा सौंपा गया था, जिसमे तीन थाना प्रभारी का नेतृत्व था, सन्ना बग़ीचा प्रभारी भरत लाल साहू, दुलदुला प्रभारी संतलाल आयाम, कुनकुरी थाना प्रभारी भास्कर शर्मा जिन्हें सुराग तो मिल गया था कि आरोपी जंगलों में भागे हैं, पर ये वो बियावान जंगल है जो जशपुर सुलेसा से लेकर सरगुजा पार कर एक बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है, परिस्थितियां अनुकूल नही, कड़ाके की ठण्ड, इन सबके बीच पुलिस ने लगातार तीन दिनों तक नदी नालों, वाले इस बहुत बड़े जंगल बियावान की कंदराओं बीहड़, और गुफाओं को छान मारती रही, और अंत मे आरोपियों को धर दबोचा।

तो निश्चित ही अब पुलिस को बधाई तो मिलेगी। जिस घटना को लेकर विपक्षी पार्टी भाजपा प्रदेश स्तर तक हंगामा मचाये हुआ था। ऊपर से पुलिस पर आरोपियों को जल्द पकड़ने का दबाव मामले की गम्भीरता इसी बात से समझा जा सकता है फील्ड में एसपी विजय अग्रवाल खुद मौके पर पहुंच रहे थे, ऊपर से अपनी टीम को 24 घण्टे में हर पल निर्देश, निश्चित ही एसपी इन दिनों सो भी न पाएं हों, पर उनकी चुनी टीम ने काम किया, और जैसे किया वो उन्हें भी गदगद करता होगा।
इस पूरे टीम में निरीक्षक संतलाल आयाम, निरीक्षक भरतलाल साहू, उपनिरीक्षक भास्कर शर्मा, स.उपनिरीक्षक संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक रामानुज पांडेय, परमजीत आरक्षक मुकेश पांडेय,अमित एक्का, निर्मल बड़ा शामिल थे जिन्हें प्रशस्ति पत्र देकर एसपी विजय अग्रवाल ने हौसला बढ़ाया।

