जशपुर मुनादी।। बीते दिनों जिले के बगीचा में नाबालिग लडक़ी से हुए गैंग रेप की घटना को अंजाम देने वाले छः आरोपियो की गिरफ्तारी के बाद भी पूलिस की गिरफ्तारियों का सिलसिला थम नहीं रह है । बगीचा पूलिस ने आज फिर से इसी मामले में 3 लोगो को गिरफ्तार किया है। गुरुबार को गिरफ्तार किए गए 3 आरोपियो में से 2 पीडिता के सगे रिश्तेदार और 1 भूतपूर्व उपसरपंच शामिल है।ये ऐसे आरोपी हैं जो घटना के बाद पीड़िता और पीड़िता के परिजन को 1 लाख रुपया देकर मामले को थाने तक जाने से रोकने की कोशिश कर रहे थे।
जानकारी के मूताबिक बीते दिनों शादी समारोह में गयी पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी सामने आने के बाद भूतपूर्व उपसरपंच सहदेव राम पीड़िता के घर पहुंच गया था और 1 लाख रुपये देने का लालच दिखाकर पीड़ित और उसके परिजनों को आरोपियो को बचाने की पेशकश कर रहा था वही रिश्ते में पीड़िता का चाचा लगने वाले सुदर्शन नागेश और संतोष नागेश ऐसे आरोपी है जो पीड़िता के साथ 2018 मे हुए बलात्कार की घटना के बाद पीड़िता और उसके परिजनों पर थाने में रिपोर्ट नहीं लिखाने का दबाव बनाया था।
पूलिस ने इन तीनो आरोपियो के विरुद्ध दबाव और प्रलोभन देकर गम्भीर घटना के साक्ष्य को विलोपित करने सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर सभी आरोपियो को जेल भेज दिया है
आपको बतादें कि बगीचा गैंग रेप कि घटना को अंजाम देने वाले 1नाबालिग सहित 6आरोपियो को पूलिस ने गिरफ्तार तो कर ही लिया है साथ ही साथ पीड़िता के साथ 2018 मे रेप करने वाले 2 आरोपियो की भी गिरफ्तारी कर ली गयीं ।ऐसे में अबतक कूल 11 लोग गिरफ्तार किये जा चुके है।
दरअसल ऐसे मामलों में ज्यादातर होता यह है कि गाँव के बिचौलिये किस्म के लोग मामला सामने आते ही ले दे कर मामले को किसी तरह दबाने मेलग जाते है।कई बार ऐसे मामले सामने भी आये है जिसमे पीड़िता को प्रलोभन देकर पंचायत बैठकर ही मामले को रफा दफा कर दिया गया ।लेकिन आज जिस तरीके से पूलिस ने 3 बिचौलियो को गिरफ्तार किया है इससे यह साफ हो गया है कि बलात्कार जैसे गम्भीर मामले को दबाने के लिए बिचौलियागिरी करने वाले बिचौलियो की भी अब खैर नहीं है ।

