24-February-2022


Munaadi Big Breaking- शतरंज के बिसात में फंसी बरखा सिंह के इस्तीफे के बाद रानी चौहान बनी नई महिला कांग्रेस अध्यक्ष, 17 पार्षदों के इस्तीफे के बाद मचा ............. पढ़िए पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा सिंह के इस्तीफे के बाद कांग्रेस पार्टी ने रानी चौहान को महिला कांगे्रस अध्यक्ष बनाया है।


विगत 10 जानकारी के नगर निगम के सभापति कक्ष में महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा सिंह एवं संजना शर्मा के बीच हुए झगडे के बाद कांग्रेस के 17 पार्षदों ने इस्तीफा देते हुए कांगे्रस के होनें वाले सभी कार्यक्रमों से खुद अलग कर लिया था। जिसके बाद दबाव में आकर महिला कांगे्रस अध्यक्ष बरखा सिंह ने भी मंगलवार की देर रात अपना इस्तीफा दे दिया था। हालांकि इस्तीफे का कोई कारण उल्लेख नही किया गया था।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बरखा सिंह ने अपना इस्तीफा फूलों देवी नेताम से चर्चा उपरांत दिया था। महिला कांग्रेस के इस्तीफे के बावजूद नाराज पार्षदगण बरखा सिंह को पार्टी निष्कासन की मांग पर अडे हुए है।

लगातार बिगड़ते माहौल को देखते हुए कांग्रेस ने आज कांगे्रस नेत्री रानी चौहान को महिला कांग्रेस की कमान दे दी है। अब देखना यह है कि रानी चैहान को महिला कांगे्रस पद्भार दिए जाने के बाद लंबे अर्से से चला आ रहा यह विवाद थमता है या नही।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News