रायगढ़ मुनादी।। यूक्रेन के कीव शहर में फंसे रायगढ़ के छात्र ने वहां की स्थित के बारे में मुनादी को बताया है। उन्होंने वीडियो भेजकर कहा है कि वहां के हालात चिंता जनक हैं। वे लगातार ठिकाने बदलने को मजबूर हैं उन्हें सुरक्षित स्थान जाने के लिए कहा गया है।
यूक्रेन में रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कफील सहित तीन लोग फंसे हुए हैं। हमने उनसे बात की थी और वहां के हालात के बारे में जाना था। अब कफील ने हमें वीडियो भेजा है जिसमें वहां के हालात के बारे में बताया गया है। देखिए उन्होंने क्या कहा है-

