25-February-2022


Breaking jashpur विधानसभा में पूछा गया सवाल तो जिला शिक्षाधिकारी ने जवाब दिया -'जी नहीं' ,अब बुरे फंसे जिला शिक्षाधिकारी , 24 घण्टे के भीतर.......पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।। जशपुर जिला शिक्षाधिकारी की मुश्किलें इन दिनों बढ़ रही है, और विवाद वही पुराना है प्रतिनियुक्ति या संलग्नीकरण ! जिस पर संचालक लोक शिक्षण संचनालय छत्तीसगढ़ ने 24 घंटे के अंदर शो काज नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

दरअसल पूरा मामला यह है कि विधानसभा में तारांकित प्रश्न के जरिये ये सवाल पूछा गया था कि प्रतिनियुक्ति शिक्षको के वेतन भत्तों का भुगतान प्रतिनियुक्ति पर गए संस्था से करना है, मगर जशपुर में प्रतिनियुक्ति पर गए शिक्षकों का भुगतान उनके मूल शाला से किया जा रहा है। जिसको लेकर जिलाशिक्षाधिकारी द्वारा जवाब दिया गया था।

नियमानुसार प्रतिनियुक्ति पर गए शिक्षकों के वेतन भुगतान प्रतिनियुक्त संस्था से किया जाना है। जिस पर संचालक ने Deo से जवाब मांगा है कि किस नियम के तहत उनके वेतन भत्तों का भुगतान मूल शाला से किया गया है। जवाब तो मांगा ही गया है पर वो भी 24 घण्टे के अंदर! मातलाब कि आज DEO को जवाब देना अनिवार्य है।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News