रायगढ़ मुनादी।। पुसौर ब्लाक के ग्राम लारा में स्थित एनटीपीसी पावर प्लांट बीती रात कन्वेयर बेल्ट साफ सफाई के दौरान एक श्रमिक की मौत हो जाने की खबर निकलकर सामने आ रही है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश की लहर देखी जा रही है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुसौर ब्लाक के ग्राम लारा में संचालित एनटीपीसी पावर प्लांट में बीती रात तकरीबन 1 बजे सीएचपी गगन कंस्ट्रक्शन के अंतर्गत ग्राम छपोरा का श्रमिक सोमनाथ भोय 33 साल कन्वेयर बेल्ट की सफाई कर रहा था।
इस दौरान अचानक कन्वेयर बेल्ट चालू हो जाने के कारण उसमें फंसकर श्रमिक की मौके पर ही मौत हो दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद छपोरा गांव के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों का कहना था कि कंपनी प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा अक्सर यहां कार्यरत श्रमिकों को भुगतना पड़ता है।

