जशपुर मुनादी ।। बड़ी खबर जशपुर से आ रही है।खबर है कि सेल्फी लेने के फिराक में एक युवक वाटर फॉल के नीचे आ गया ।अभी उसकी हालत गम्भीर बताई जा रही है ।
घटना जिले के चिड़चिड़ी फॉल की है।जानकारी के मुताबिक गम्भीर रूप से घायल प्रियतम टोप्पो अपने दोस्त कमलेश एवं एक अन्य के साथ पिकनिक मनाने चिड़चिड़ी वाटर फॉल गए थे। इसी दौरान प्रीतम तीनो दोस्त वाटर फॉल की ऊंचाई पर पहुंच गए और वहाँ से सेल्फी लेने लगे ।तभी अचानक वाटर फॉल से नीचे जाने लगा।
कमलेश को बचाने प्रीतम आगे आया तो प्रीतम के पांव फिसल गए और वह वाटर फॉल के सबसे टॉप चोटी से सीधे नीचे आ गया। बताया जा रहा है कि भेलवां सरपँच मनोज तिग्गा और ग्रामीण खबर सुनकर मौके पर पहुँच गए और और उसे फॉल के अंदर से निकालने में जुट गए। करीब 1 घण्टे के मशक्कत के बाद उसे रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया।घायल प्रीतम को नजदीकी अस्पताल कुनकुरी लाया जा रहा है ।
अभी वह होश में नही है । प्रीतम नारायणपुर थाना क्ष्रेत्र के बनकम्बो का रहने वाला और लोयला हिंदी मीडियम स्कूल का छात्र बताया जा रहा है। वह घर से स्कूल जाने के लिए निकला था लेकिं स्कूल नहीं जाकर दोस्तो के साथ पिकनिक मनाने चला गया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गयी है।

