25-February-2022


मेडिकल अवकाश पर अपने पैतृक गांव में था एसटीएफ का जवान, नक्सलियों ने पहले बुरी तरह पीटा और फिर गला घोटकर……पढ़िये पूरी खबर



बीजापुर मुनादी।। छत्तीसगढ़ पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का एक 26 वर्षीय जवान जो एक महीने के मेडिकल अवकाश पर था और बीजापुर जिले में अपने पैतृक गांव में इलाज करा रहा था, नक्सलियों ने हत्या कर दी है।

घटना गुरुवार देर रात रेड्डी रोड इलाके में हुई और प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि जवान की गला घोंटकर हत्या करने से पहले उसे बुरी तरह पीटा गया था।

पुलिस के अनुसार, मृतक एसटीएफ जवान की पहचान गंगालूर थाना क्षेत्र के धनोरा गांव निवासी अर्जुन कुड़ियाम के रूप में हुई है और मृतक जवान वह एक महीने से चिकित्सा अवकाश पर था और अपने पैतृक गांव में रहकर इलाज करा रहा था।

https://munaadi.com/breaking-jashpur-a-big-accident-happened-in-the-process-of-taking-selfie-90-feet-down-on-the-stone-the-young-man-fell-on-the-stone-the-situation-was-serious-had-come-to-celebrate-a-picnic/#.YhiapCtFT8A.whatsapp

नक्सलियों ने जवान को मार डाला और उसके शव को रेड्डी रोड पर फेंक दिया। माओवादियों की गंगालूर एरिया कमेटी के सदस्यों ने घटना की जिम्मेदारी का दावा करते हुए कुछ पर्चे भी फेंके हैं।नक्सलियों ने एसटीएफ जवान के डीआरसी में शामिल होने की वजह से हत्या करने की बात लिखी है। वहीं दूसरे पर्चे में जवान के दंतेवाड़ा, अरमपुर कटेकल्याण बासागुड़ा की परिधी वाले गांवों में गश्त अभियान कर कई हमलों में शामिल होने की बात कही है।

https://munaadi.com/breaking-news-the-death-of-the-laborer-was-doing-this-work-only-then-the-accident-happened-then-death-read-the-full-news/

पुलिस के आगे कहा कि ये जांच का विषय है कि जवान खुद मौके पर पहुंचा था या नक्सलियों ने अपहरण किया था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कुडियाम को गला घोंटकर मारने से पहले बुरी तरह से पीटा गया होगा। हालांकि, उसकी मौत के पीछे का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News