26-February-2022


यहाँ कोई तजुर्बेकार सीईओ नहीं मिल रहा है ! कलेक्टर से लेकर विधायक तक को लगाई गुहार ,कहा -कोई अनुभवी सीईओ दीजिए



जशपुर मुनादी ।। जिले के फरसाबहार जनपद में बीते 2 माह से लगभग सारे काम ठप्प पड़े हैं।कहते हैं यहाँ जनपद सीईओ नहीं है और जनपद सीईओ अगर हैं भी तो उनसे कोई काम नहीं हो पाता ।ज्यादातर वह अस्वस्थ रहते हैं और सीईओ के पद पर नई पोस्टिंग होने के कारण विषय की जानकारी नहीं है।

ये हम नहीं बल्कि फरसाबहार जनपद के जनपद सदस्यों का कहना है।इन्होंने जिले के कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर किसी नए और तजुर्बेकार सीईओ की पदस्थापना की मांग की है। जनपद सदस्यों द्वारा दिये गए ज्ञापन में लिखा गया है कि सीईओ की नवनियुक्ति के कारण जनपद का कोई भी काम समय से नही हो पा रहा है ।पेंशन के कई प्रकरण जनपद में लंबित है तो राष्ट्रीय परिवार सहायता का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है ।इसी तरह सीसी जारी होने के बावजूद 15 वे वित्त की राशि का आहरण भी नहीं हो रहा है ।

जनपद सदस्यों ने बताया कि उन्होंने कलेक्टर और संसदीय सचिव यूडी मिंज को भी ज्ञापन सौंपकर किसी अन्य जनपद सीईओ की पदस्थापना की मांग की है ।कलेक्टर के द्वारा उन्होंने बहुत जल्द सीईओ की पदस्थापना का आश्वासन दिया गया है लेकिन अभी तक यहाँ किसी सीईओ की पदस्थापना नहीं की गयी है जिसके चलते जनपद के अधिकांश काम ठप्प पड़े हैं ।

आपको बता दें कि जनपद सीईओ तीर्थ बुध ने 2 माह पहले ही बतौर सीईओ फरसाबहार जनपद में पदस्थ किये गए हैं । इससे पहले जनपद सदस्यों ने बताया था कि मंडल संयोजक से सीधे जनपद सीईओ नियुक्त किये जाने के चलते नए जनपद सीईओ को कार्यो को लेकर अनुभवो की भारी कमी है जिसके चलते ग्राम पंचायतों के ज्यादातर विकास रुक गए हैं ।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News