जशपुर मुनादी।। शुक्रवार को जिले के चिड़चिड़ी वाटर फॉल से 90 फ़ीट नीचे गिरकर बुरी तरह से घायल हुआ छात्र प्रीतम को अभी थोड़ी देर पहले राजधानी रायपुर के भीमराव अंबेडकर अस्पताल ले जाया जा रहा है।घायल के सिर और पैर में गम्भीर चोट आने के कारण उसकी स्थिति अभी भी गम्भीर बनी हुई है ।
खाश बात यह है कि घायल छात्र प्रीतम टोप्पो के पिता नहीं है इसलिए महंगे अस्पताल में ईलाज कैसे हो यह बड़ी समस्या आ खड़ी हुई ।आर्थिक तंगी को देखते हुए गांव के ही लोगो ने चंदा करना शुरू कर दिया।
जानकारी के मुताबिक बनकोंबो सरपंच श्रीमती सरिता अंगिरा एवम बानकोंबो के जागरूक कांग्रेसी नेता कपूर यादव साथी उमेश यादव संजय यादव के प्रयास से ग्राम वासियों से चंदा करके घायल प्रीतम को ईलाज के लिए करीब 10000 (की आर्थिक मदद की गई है वहीं कुनकुरी विधायक यूडी मिंज ने दयालुता का परिचय देते हुए प्रीतम के निःशुल्क ईलाज के लिए डॉ भीमराव अंबेडकर अस्पताल को पत्र लिखकर मुफ्त में ईलाज करने के निर्देश दिए हैं । विधायक की अनुसंशा पर इमरजेंसी एम्बुलेंस के जरिये घायल को राजधानी रायपुर ले जाया जा रहा है।
आपको बता दें कि प्रीतम शुक्रवार को अपने दो साथियों के साथ पिकनिक मनाने चिड़चिड़ी वाटर फॉल गया था ।इसी दौरान तीनो ने वाटर फॉल के सबसे ऊंची चोटी से सेल्फी लेने का प्लान बनाया ।प्रीतम और उसके साथ के दोस्त जैसे ही ऊंची चोटी से सेल्फी लेने की कोशिश शुरू की उसके साथी कमलेश का पांव फिसलने लगा ।कमलेश को बचाने के फिराक में प्रीतम चोटी से नीचे आ गिरा था ।

इस लिंक पर क्लीक जरिये और जानिये क्या है पूरा मामला…

