रायगढ़ मुनादी।। विगत 24 फरवरी की शाम अग्रसेन भवन खरसिया में वैदिक इंटनेशनल स्कूल रायगढ़ की ओर से अभिभावक सम्मेलन आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का प्रतिनिधित्व विद्यालय के चेयरमैन आनंद अग्रवाल एवं प्राचार्य गिरिजा शंकर पांडे के द्वारा किया गया।
इस सम्मेलन में विद्यालय के उद्देश्य, शिक्षा की गुणवत्ता, आधुनिक शिक्षण शैली भविष्य की शिक्षण योजनाओं के विषय मे अभिभावकों एवम छात्रों को अवगत कराया गया । वैदिक इंटरनेशनल स्कूल रायगढ़ ने मात्र 1 वर्ष की अवधि में ही पूरे जिले में ख्याति प्राप्त कर ली है जिसकी चर्चा हर क्षेत्र में सुनाई दे रही है। भावी वर्षों में यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा ।

