27-February-2022


Jashpur Breaking जेल जाने और समाज में बदनामी के डर से युवक ने दे दी जान , आत्महत्या से पहले युवक ने किया था ऐसा कि गाँव मे …..पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी ।। जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के हर्रा डाँड़ गाँव मे बीती रात एक युवक ने फाँसी लगाकर जान दे दी।युवक का नाम संदीप खलखों उम्र तकरीबन 32 वर्ष बतायी जा रही है।


इस घटना की जाँच कर रहे विवेचना अधिकारी ने बताया कि मृतक शनिवार को मछली मारने गया था ।मछली मारकर लौटते वक़्त उसने किसी गर्भवती महिला के साथ छेड़खानी कर दी ।महिला ने घरवालों और आस पास के लोगो को घटना की जानकारी दी ।इसके बाद गाँव की महिलाएं मृतक के ऊपर भड़क गई और घटना की रिपोर्ट कराने की जिद्द पर अड़ गयी । जानकारी के मूताबिक आज गाँव की महिलाएं इसी मामले की शिकायत करने थाना आने वाली थीं लेकिन इससे पहले की मामले की रिपोर्ट दर्ज होती युवक ने रात को ही फाँसी लगा लिया ।

कुनकुरी थाना पुलिस द्वारा घटना की जाँच की जा रही है ।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News