27-February-2022


Munaadi Breaking- सर्चिंग में निकली थी जवानों की टोली, सामने आ गया नक्सलियों का दल, खूब चली गोलियां, 2 महिला …………. पढ़िए पूरी खबर



बीजापुर मुनादी।। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर हो गईं।

पुलिस के अनुसार, जिले के नामेड़ थाना क्षेत्र के जाबेली गांव के पास जंगल में रविवार सुबह करीब छह बजे मुठभेड़ हुई जब विभिन्न सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

पुलिस ने कहा कि जिला रिजर्व गार्ड और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए शनिवार की रात जबेली, दुर्धा और मोसला गांवों की ओर अभियान पर निकले थे। रविवार की सुबह गश्त करने वाली टीम और नक्सली के समूह में इसी दौरान मुठभेड़ हो गई।

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी बंद होने के बाद मौके से दो महिला नक्सलियों के शव, 12 बोर की एक बंदूक, एक नौ एमएम की पिस्तौल, कॉर्डेक्स वायर, विस्फोटक सामग्री और माओवादी से जुड़े अन्य सामान बरामद किए गए। इलाके में सुरक्षा बल भेजा गया है और तलाशी अभियान अभी भी जारी है।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News