जशपुर मुनादी ।। खबर झारखण्ड की सीमा से लगे लोदाम थाना क्षेत्र से आ रही है । खबर है कि लोदाम के भलमन्डा में थोड़ी देर पहले एक स्कार्पियो ने बाईक सवार को इतनी तेज ठोकर मारी कि बाईक पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया है। घायल को ईलाज के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा है।
थाना प्रभारी लोदाम ईश्वर वारले ने बताया कि स्कार्पियो को पकड़ लिया गया है।बाईक सवार गोविंद पुर के रहने वाले है।दोनों गोविंदपुर से गुमला जा रहे थे तभी भलमन्डा के पास स्कार्पियो ने उन्हें ठोकर मार दी ।

