डेस्क मुनादी।। यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ी जंग के कारण यूक्रैन में फंसे हजारों भारतीय छात्रों पर वहां बर्बर तरीके से हमला किया जा रहा है। वहां के छात्रों को यूक्रेन पुलिस द्वारा प्रताड़ित किये जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वहां के छात्र भारत सरकार पर भी लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
सोशल मीडिया में यूक्रेन के कैम्पएम फंसे भारतीय छात्रों ने अब यूक्रैन पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। उनका कहना है इस संबंध में भी इंडियन एम्बेसी उनकी नहीं सुन रही है। बताया जाता है कि रोमानिया बॉर्डर पर जिस कैम्प में भारतीय छात्र हैं उनके साथ यूक्रेन सरकार की पुलिस का बड़ा ही खराब व्यवहार है। उनके साथ वहां मारपीट की जा रही है।
बताया जा रहा है कि यूक्रेन मसले पर चूंकि भारत का रुख तटस्थ था इसलिए यूक्रेन पुलिस भारतीयों के साथ यह व्यवहार कर रही है। उधर यूक्रेन और पोलैंड सीमा पर भी भारतीय छात्र फंसे हैं जहां से पोलैंड में भी उन्हें नहीं घुसने दिया जा रहा है। इस मसले में भी भारतीय सरकार या भारतीय एम्बेसी कुछ नहीं कर पा रही है। हेल्पलाइन नंबर पर सिर्फ यह कहा जा रहा है कि कोई सुरक्षित स्थान पर उन्हें रहने बोलिये।
ऐसे में सवाल यह है कि भारत सरकार यूक्रैन में फंसे छात्रों को किसी भी तरह बाहर निकलकर भारत लाने में सक्षम फिलहाल नहीं दिख रही है। इधर के वायरल वीडियो में छात्रों के अभिभावक अपने गुस्सा निकलते दिख रहे हैं। यूक्रेन में छत्तीसगढ़ और रायगढ़ के भी कई छात्र फंसे हुए हैं।

