28-February-2022


Watch Video - सुनिए सरकार, इस जशपुरिया छात्रा की गुहार , यूक्रेन में फंसी प्रगति ने भी जारी किया वीडियो, बताए वहां के हालात, पढ़िए पूरी खबर



जशपुर मुनादी।। यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध मे जशपुर की एक बेटी भी फंसी हुई है। उसने एक वीडियो जारी कर छग की सरकार से गुहार लगाई है कि उसे जल्द से जल्द वहाँ से बाहर निकालकर वतन बुलाया जाय ।
जशपुर नगर की रहने वाली प्रगति मिश्रा पिछले 5 वर्षों से यूक्रेन में रहकर पढाई कर रही है।

3 दिन पहले उसने एक वीडियो जारी कर बताया कि वह कीव में अकेली फंसी हुई है।वह जिस अपार्टमेंट में फँसी है वहाँ सिवाय उसके कोई नहीं है।उसके दोस्त वहाँ आना चाहते हैं लेकिन लगातार हो रही बमबारी के चलते उनका अपार्टमेंट में आना भारी मुश्किल हो रहा है। उसने बताया कि रेडट्रैक्शन इतना ज्यादा है कि कोई आ जा नही सकता ऐसे में वह काफी डरी हुई है और जल्द से जल्द देश लौटना चाहती है।

https://youtu.be/REFca5RBxdE

प्रगति के पिता रामजी मिश्रा ने बताया कि प्रगति ने 3 दिन पहले यह वीडियो जारी किया था और आज भी वह उसी हालत में है ।लगातार बमबारी और रिस्ट्रिक्शन के कारण वह न तो कहीं आ जा सकती है न ही कोई उसके दोस्त वहाँ आ सकते है है।वह अपने अपार्टमेंट में अकेली है।उन्होंने बताया कि वह लगातार उनके सम्पर्क में है ।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News