28-February-2022


एटीएम क्लोनिंग का गिरोह पकड़ाया, कई जिलों में दिया घटना को अंजाम, कार में घुम-घूम कर एटीएम बूथ में कार्ड रीडर से लेते थे डाटा, ऐसे पकड़ाया गिरोह…पढ़े पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। एसपी अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी लखन पटले व एसडीओपी खरसिया निमिषा पाण्डेय के मागदर्शन पर खरसिया पुलिस को माह के भीतर साइबर क्राईम मामले में दूसरी सफलता मिली है। इसी माह चैकी खरसिया द्वारा आईडीएफसी बैंक खरसिया से निकाले गये पूर्व कर्मचारी द्वारा बैंक के ग्राहक से किये गये फ्रॉड का फांडाफोड कर मामले में दो आरोपियों को पकड़ा गया था जिन्हें धोखाधड़ी के अपराध में जेल भेजा गया है।


पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर खरसिया एसडीओपी द्वारा खरसिया शहर एवं आऊटर पर गस्त काफी कड़ी कर दी गई है जिससे पुलिस के हाथ लगातार चोर तथा आपराधिक किस्म के व्यक्ति हाथ आ रहे हैं । इसी क्रम में 27 फरवरी की दोपहर पेट्रोलिंग दौरान चैकी खरसिया स्टाफ द्वारा ओडिशा पासिंग कार व्क् 14 फ-9859 में घूम रहे तीन लड़कों से पूछताछ किये तो तीनों लड़के खरसिया में कहां आये थे और कहां जा रहे हैं तक नहीं बता पाये। लड़को के कार को बारीकी से चेक किया गया जिसमें एक टी-शर्ट क्पेबवअमतल ड।ज्ञम् ल्व्न्त् व्छम् को पुलिस स्टाफ पहचान गई जो एटीएम क्लोनिंग दौरान पहने हुये लड़के ने पहन रखा था तीनों को चैकी खरसिया लाया गया जिनसे कड़ी पूछताछ में तीनों अपना नाम -मो0 इब्राहिम, अमित साहा और प्रफुल्ल कुमार निवासी बिरमित्रापुर जिला सुंदरगढ़ (उड़िसा) के रहने वाले बताये तथा तीनों घूम-घूम कर खरसिया-रायगढ़ क्षेत्र के एटीएम बूथ में कार्ड रीडर लगाना बताया। आरोपियों ने बताया कि 1 मार्च से सभी एटीएम चिप वाले हो जायेंगे जिसकी क्लोनिंग मुश्किल है इसलिये ज्यादा से ज्यादा एटीएम क्लोनिंग करना चाह रहे थे।

https://munaadi.com/breaking-jashpur-munadi-dot-com-news-has-a-big-impact-removed-bmo-action-taken-against-doctor-read-full-news/#.YhypQnvD0jw.whatsapp


दरअसल खरसिया क्षेत्र के एटीएम बूथ में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कार्ड रीडर में छेड़छाड़ कर ग्राहकों के एटीएम डाटा लेकर एटीएम क्लोनिंग कर पैसा निकाले जाने की जानकारी एटीएम में रूपये डालने वाली कम्पनी के ड्रिस्ट्रिक्ट एक्जिकेटिव त्रिलोचन साव द्वारा खरसिया पुलिस को दी गई थी। चैकी प्रभारी खरसिया द्वारा ऐसे एटीएम तथा एटीएम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज लिया गया था जिसमें तीन संदिग्ध लड़कों की तस्वीरें प्राप्त हुई थी ।

https://munaadi.com/students-who-returned-to-chhattisgarh-from-ukraine-said-we-were-lucky-to-come-back-safely-read-full-news/#.YhxC8OFi1Ro.whatsapp

थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सुमत राम साहू तथा चैकी प्रभारी उप निरीक्षक नंद किशोर गौतम द्वारा अपने स्टाफ को पेट्रोलिंग दौरान अपने स्टाफ एटीएम बूथ आसपास विशेष तौर पर निगाह रखने निर्देशित किया गया था जिस पर पुलिस को सफलता मिली है।

https://munaadi.com/watch-video-disturbing-pictures-coming-from-ukraine-atrocities-on-students-and-students-how-life-is-passing-between-russian-shelling-and-fear-of-ukraine-police-pleading-with-the-government/#.Yhvvd8x1B5k.whatsapp


आरोपी मो0 इब्राहिम बताया कि हाई स्कूल तक की पढाई किया है। कपड़ा बेचने का काम करता है पिछले एक साल से अपने साथी अमित साहा एवं प्रफुल्ल कुमार राय के साथ एटीएम क्लोनिंग कर एटीएम से पैसा निकालने का काम कर रहा है। तीनो अलग अलग प्रदेश जाते हैं और स्वयं से तैयार किया हुआ एटीएम कार्ड रिकार्डर एटीएम में लगाकर बैंक ग्राहकों के एटीएम का डाटा लेते हैं फिर दूसरे प्रदेश के अनअपग्रेड एटीएम से रूपये निकालते हैं।

https://munaadi.com/watch-video-listen-to-the-plea-of-%e2%80%8b%e2%80%8bthis-jashpuria-girl-student-pragati-stuck-in-ukraine-also-released-the-video-tell-the-situation-there-read-the-full-news/#.Yhx9yKX7o7o.whatsapp

इस कार्य के लिए 25 फरवरी को अमित साहा और प्रफुल्ल कुमार राय के साथ राउलकेला से वाहन क्रमांक ओडी 14 क्यू 9859 एस क्रास कार से खरसिया आये और एटीएम कार्ड रिकार्डर को सुबह मेन रोड के एटीएम को पेचकस और चाबी के मदद से खोलकर लगाये गाया और वहीं आसपास खड़े होकर ।ज्ड जाने वालों पर निगाह रखकर जैसे कोई जाता अंदर रूपये निकालने के नाम पर जाते और छिपकर ग्राहक के एटीएम पिन नम्बर देखकर उसी समय अपने मोबाइल पर उस नम्बर को डायल कर पिन क मोबाइल पर सेव रखे रहते थे और कार्ड रीडर के डाटा को पुराने एटीएम में इस्टांल कर रूपये निकालने का प्लान था जो पहले भी कर चुके हैं।

आरोपी बताया कि इसके पूर्व माह अक्टूबर 2021 में कार्मेल स्कुल रायगढ़ के पास एटीएम में डिवाइस लगाकर एटीएम कार्ड क्लोनिग कर 70,000 रूपये तथा इसी साल चक्रधरनगर क्षेत्र के एटीएम में डिवाइस लगाकर कार्ड की क्लोनिंग कर 40,000 रूपये निकाले थे। आरोपियों द्वारा रायगढ़, खरसिया, चाम्पा, महासमुंद, सक्ती तथा ओडिशा के कई जिलों में इसी प्रकार एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर रूपये निकाले हैं। आरोपियों द्वारा बिहार में सक्रिय एटीएम क्लोनिंग गैंग से क्लोनिंग सीखना बताया हैं। आरोपियों को प्रार्थी त्रिलोचन साव, ड्रिस्ट्रिक्ट एक्जिकेटिव, ट्रांजेक्शन साल्युशन इन्टरनेशनल प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के रिपोर्ट पर दर्ज थाना खरसिया (चैकी खरसिया) के धारा 417, 420 आईपीसी एवं 43, 66 आईटी एक्ट में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News