28-February-2022


मुआवजा राशि दिलाने पीड़ित परिवार से मांगे रूपये, पहली किश्त लेते रंगे हाथ पकड़ाया एसडीएम कार्यालय का लिपिक.....पढ़िये पूरी खबर



बेमेतरा मुनादी।। छत्तीसगढ़ पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को प्रदेश के बेमेतरा जिले में एक 25 वर्षीय सरकारी कर्मचारी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

एसीबी के पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने बताया कि एसीबी ने साजा स्थित एसडीएम कार्यालय में पदस्थ लिपिक हनी यादव को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है।

एसीबी अफसर ने एक पीड़ित पक्ष की शिकायत की थी कि यादव एक व्यक्ति के तालाब में डूबकर मरने के बाद दी जाने वाली मुआवजे की राशि दिलाने के एवज में मृतक के पिता से 50,000 रुपये की मांग की थी।

एसीबी ने आरोपी क्लर्क को रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 10,000 रुपये लेते हुए उसे गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News