जशपुर मुनादी ।। खबर राजनीति के गलियारे से है। खबर है कि बहुजन समाज पार्टी की नेत्री ने अपनी पार्टी को अलविदा कहकर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है । यह नेत्री कोई और नहीं बल्कि हेमलता मिंज है। हेमलता मिंज रायगढ़ लोकसभा और पत्थलगांव विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी की ओर से चुनाव लड़ चुकी है ।
सोमवार को कासाबेल मे आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हेमलता मिंज ने प्रदेश के वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह और वरिष्ठ स्थानीय काँग्रेस नेताओ के समक्ष काँग्रेस में प्रवेश करने का एलान किया है।
कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव हंसराज अग्रवाल ने मुनादी डॉट कॉम को बताया कि हेमलता मिंज बहुजन समाज पार्टी की ऐसी नेत्री रही है जिनका बसपा सुप्रीमो मायावती से काफी करीबी रिश्ते रहे हैं ।वह बसपा से लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ने के अलावे बसपा समर्थित उम्मीदवार के तौर पर 2 बार जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं ।
काँग्रेस में प्रवेश के बाद उन्होंने वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह मौजूदगी में भाषण भी दिए और काँग्रेस प्रवेश करने के कारण बताए ।

