01-March-2022


Breaking jashpur इस जनपद के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश , जनपद सीईओ को लेकर चल रहे विवाद के बाद कलेक्टर ने किया ….पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी ।। जिले के फरसाबहार जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तीर्थ कुमार बुध की गैरहाजिरी में धनेश कुमार टैंगवार को फरसाबहार सीईओ का प्रभार दे दिया गया है ।टैंगवार जनपद पंचायत पत्थलगांव में सहायक विस्तार अधिकारी है।

इसे भी पढिये

https://munaadi.com/breaking-jashpur-the-campaign-to-remove-this-district-ceo-started-district-members-opened-a-front-prepared-a-bundle-of-complaints-and/#.YhNBuiiqR-4.whatsapp

28 फरवरी को जिले के कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि फरसाबहार के वर्तमान सीएईओ तीर्थ बुध फिलहाल स्वस्थ नहीं है और विगत 17 फरवरी से 3 फरवरी तक अवकाश में रहेंगे इस दौरान यानी आगामी 3 मार्च तक सीईओ के प्रभार में टैंगवार रहेंगे।

इसे भी पढ़िये

https://munaadi.com/breaming-jashpur-this-leader-left-the-party-and-joined-this-party-against-whom-he-contested-the-lok-sabha-and-assembly-elections-in-front-of-him-2-times-ddc-also/#.Yhz_DEEALF8.whatsapp

आपको बता दें कि जनपद भर के जनपद सदस्यो ने फरसाबहार जनपद सीईओ को बदलकर यहाँ किसी दूसरे सीईओ की पदस्थापना की मांग उठाई है । बिगत दिनों जनपद पंचायत के जनपद सदस्यों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बताया था कि वर्तमान सीईओ तीर्थ कुमार बुध के सीईओ पद पर नई नियुक्ति होने के कारण उनमें अनुभव की कमी है लिहाजा जनपद में 2 महीने से कई अहम विकास कार्य ठप्प पड़े हैं ।सीसी जारी होने के बावजूद भी कई निर्माण कार्यो का भुगतान महीनों से नहीं हुआ है ।

इसे भी पढ़िये

https://munaadi.com/breaking-jashpur-munadi-dot-com-news-has-a-big-impact-removed-bmo-action-taken-against-doctor-read-full-news/#.YhypQnvD0jw.whatsapp

जनपद सदस्यों की मांग पर कार्रवाई करते हुए कलेक्टर ने आगामी 3 मार्च तक के लिए नए सीईओ को प्रभार सौंप दिया है ।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News