09-March-2022


वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, महिला दिवस पर महिलाओं को सशक्त बनाने…….पढ़िये पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है जिसका उद्देश्य महिलाओं की सामायिक स्थितियों का आकलन तथा उत्थान है। इसी क्रम में वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि रायगढ़ की मेयर जानकी काटजू, डॉक्टर काकुली पटनायक व ग्राम पटेलपाली की सरपंच श्रीमती तारावती पटेल थी इस कार्यक्रम के सूत्रधार विद्यालय के प्राचार्य गिरिजा शंकर पांडे थे ।

स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई । सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया । मुख्य अतिथियों द्वारा भी महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु विचार मंथन किया गया । अंत मे विद्यालय के प्राचार्य गिरिजा शंकर पांडे द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर कार्यक्रम की समाप्ति हुई ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News