जशपुर मुनादी ।।
खबर जशपुर से आ रही है। यहाँ के बालाछापर में गुरुवार को सुबह सुबह मवेशियों से कच्चा खच भरी पिक अप अनियंत्रित होकर पलटी हो गई है। इस दुर्घटना में एक मवेशी की मौत हो गयी है जबकि अन्य मवेशियो को भी गम्भीर चोट आई है। दुर्घटना के बाद पिक अप चालक मौके से फरार हो गया है ।घटना की सूचना पाकर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँच गयी है।
बताया जा रहा कि पिक अप मवेशियों को लेकर कुंनकुरी की ओर से झारखण्ड की ओर तेज रफ्तार से भाग रहे थे उसी दौरान बाला छापर के पास गाड़ी अनकंट्रोल हो गयी और हादसा हो गया ।
बताया यह भी जा रहा कि जशपुर से लगे झरगाव के पास भी मवेशियो की एक गाड़ी पलटी खा गई है ।मवेशियों से भरी उंक्त गाड़ी भी झारखण्ड की ओर भाग रही थी इसी दौरान झरगाव के पास गाड़ी पलटी खा गयी और ड्राइवर मौके से फरार हो गया ।
जानकारी के मूताबिक मवेशी तस्कर मेन रोड से गुजरने के कारण फुर्ती के साथ झारखण्ड भागने के फिराक में थे और जल्दबाजी के चक्कर मे इनकी गाड़ियां अनियंत्रित हो गयी ।
यह बताना भी जरूरी है कि इन दिनों तस्करों के उपर पूलिस की सख्ती तेज हो गई है ।झारखण्ड की ओर जाने वाले हर चोर रास्तों पर पुलिस की नजर है ।कुछ खाश रास्तों पर पुलिस के जवान पहरा भी दे रहे हैं।

