10-March-2022


Breaking Jashpur पुलिस ने रात को करवाया बैंक में तालाबंद ! बैंक वालों ने किया कुछ ऐसा कि रात को पहुँची पुलिस और बैंक में लगा दिया ताला,पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी ।। बीती रात एक बड़ा हादसा होते होते बच गया ।गनीमत थी कि पुलिस मुश्तैद थी और वक़्त रहते सबकुछ ठीक ठाक हो गया ।

मामला कांसाबेल का है । बीती रात को जब स्थानीय लोगो की नजर कांसाबेल स्थित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक पर नजर पड़ी तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गई। मसला ये था कि ग्रामीण बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने रात को बैंक करने के बाद बैंक का सटर तो गिराया लेकिन साहब लोग ताला लगाना ही भूल गए ।

रात को कुछ स्थानीय लोगो की नजर बगैर ताले वाले बैंक के सटर पर पड़ी तो वे चौंके बगैर नहीं रह पाए ।उन्होंने तत्काल इसकी सूचना यहाँ के थाना प्रभारी सन्तोष सिंह को दी ।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक वालो से सम्पर्क कर कोटवार को बुलाया और रात को ही बैंक में ताले लगवाए ।

अब सवाल यह उठता है कि बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों से इतनी बड़ी भूल कैसे हो गईं?आखिर बैंक के लोग किसके भरोसे पर ताला खुला छोड़ दिया ? अगर कोई बड़ी वारदात मसलन लूट या डकैती की घटना घटित हो जाती तो जिम्मेदार कौन होता ?पुलिस या बैंक ?

बहरहाल ,सवाल कई हैं और जवाब जानना भी जरूरी है और इन सवालों के जवाब तभी मिल पाएंगे जब इसकी छान बीन होगी ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News