10-March-2022


Breaking Jashpur 4 घण्टे से स्टेट हाईवे जाम , पुलिस के छूट रहे पसीने , पता चला इस विभाग ने कर दिया था….पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।। खबर जशपुर जिले के बग़ीचा से आ रही है, जहां बग़ीचा के समीप ग्राम बगडोल में स्टेट हाइवे में पी डब्ल्यू डी द्वारा निर्माणधीन पुलिया के डायवर्सन में दो ट्रकों के फंस जाने से स्टेट हाइवे जाम हो गया है।

अब तक जो जानकारी मिल रही है उस अनुसार पीडब्ल्यूडी ग्राम बगडोल में बतौली चरइडाण्ड स्टेट हाइवे पीडब्ल्यूडी द्वारा पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। जिस पुलिया के बगल से विभाग द्वारा डायवर्सन तो दिया गया है, मगर पुलिया हेतु दिया गया डायवर्सन दिन भर भारी वाहनों के आवाजाही के मानक पर नही बनाया गया, जिस कारण आज तड़के 5 बजे के आस पास दो ट्रक उसमें फंस गए, जिस कारण जाम लगा हुआ है।

हालांकि बग़ीचा पुलिस मौके पर पहुंची हुई है, और सुबह से ही जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत भी कर रही है, पर मशक्कतों के बाद भी अभी तक स्टेट हाइवे में आवागमन बहाल नही किया जा सका है।

जो जानकारी मिल रही है, उस अनुसार एक ट्रक को तो अब तक निकाल लिया गया है, पर अब भी एक ट्रक फंसा है, जिस कारण जाम अब भी लगा है। वहीं ग्रामीण और पुलिस ट्रक को निकालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं पर तड़के से 4 घण्टे से ज्यादा समय हो जाने के बावजूद आवाजाही बहाल नही की जा सकी है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News