जशपुर मुनादी ।। गुरुवार की सुबह सुबह मवेशियों से भरी पिक अप पलटने से एक मवेशी की हुई मौत के बाद भाजयुमो ने जशपुर के बालाछापर में जमकर हंगामा मचाया और तबतक चौक में नारेबाजी करते रहे जबतक कि मौके पर एसडीओपी राजेन्द्र सिंह परिहार नही पहुँच गए।
भाजयुमो उपाध्यक्ष दीपू मिश्रा और अध्यक्ष राहुल गुप्ता के साथ अन्य भाजयुमो कार्यकर्ताओं की मांग की थी झारखण्ड की ओर जाने वाली सीमाओं पर पुलिस का निरंतर पहरा हो और बालाछापर में एक स्पेशल बैरियर बनाया जाय ताकि गौ तस्करो की तस्करी पर रोक लग सके ।
दीपू मिश्रा ने बताया कि नेशनल हाइवे से गौ तस्करी करना बड़ी बात है इससे पता चलता है कि तस्करों के हौसले कितने बुलंद है।उन्होंने बताया कि एसडीओपी राजेन्द्र परिहार द्वारा आश्वाशन दिया गया है कि एक सप्ताह के भीतर बाला छापर में पूलिस बैरियर लगा दिया जाएगा।
पूलिस के आश्वासन के बाद युवा मोर्चा के पदधिकारियो ने दुर्घटना में मृत गाय का विधिवत अंतिम संस्कार किया ।इस मौके पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राहुल गुप्ता,उपाध्यक्ष दीपू मिश्रा, अभिषेक गुप्ता,,सूरज, गौ रक्षा वाहिनी प्रदेश मंत्री वेद प्रकाश तिवारी जी पुरसोतम गुप्ता, प्रशांत शर्मा तपकरा, मजदूर संघ जिला उपाध्यक्ष अमित साहू ,दीपक महतो, निखिल गुप्ता, और ग्रामीण मौजूद थे ।
आपको बता दें कि गुरुवार की सुबह जशपुर के बालाछापर और झरगाव में मवेशियो से भरी पिकअप पूरी तरह पलट गई थी।दुर्घटना में 1गाय की मौत हो गई और मवेशियों के तस्कर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि मवेशियों को झारखण्ड ले जाया जा रहा था।

