10-March-2022


Jashpur Beaking :वाच वीडियो , स्कूल में शिक्षक ने किया तमाशा , बच्चों को बैट से लगा पीटने, सुनकर गाँव के लोगो ने शिक्षक को किया बंद , शिक्षा अधिकारी ने कहा-आज के आज ……..



जशपुर मुनादी ।। जशपुर जिले में शिक्षा की हालत क्या है इसका अंदाजा मुनादी डॉट कॉम के कैमरे में कैद हुई इस वीडियो को देखकर लगा सकते हैं।

दरअसल यह video दुलदुला विकासखंड के कस्तूरा पूर्व माध्यमिक शाला का है और विद्या की मंदिर में बेसुध होकर पड़े इन गुरुजी का नाम दिनेश कुमार लछ्में है ।

https://munaadi.com/breaking-jashpur-bjym-created-a-ruckus-again-duly-performed-the-last-rites-created-a-ruckus-on-this-matter-the-police-did/#.YimeE-tzOtE.whatsapp

गुरुजी ने आज सुबह से ही शराब पी लिया और नशे में धुत्त होकर घर मे रहने के बजाय स्कूल आ गए ।स्कूल पहुंचते पहुंचते इनके पाव और जुबान तो डगमगाने और लड़खड़ाने ही लगे साथ ही साथ इनके दिमाग का दरवाजा भी बंद हो गया और ये बच्चों को पढ़ाने के बजाय बच्चों को क्लास रूम में शोर मचाने का निर्देश देने लगे ।बच्चों ने जब इनके कहने से शोर नही मचाया तो बच्चों को लगे पीटने । गुरुजी का ड्रामा चल ही रहा था कि गाँव के कुछ लोग स्कूल आ गए और जब उन्होंने गुरुजी का यह हाल देखा तो हैरान रह गए ।

https://munaadi.com/breaking-jashpur-state-highway-jammed-for-4-hours-police-were-sweating-found-out-this-department-had-done-it-read-full-news/#.YimAn9xofqo.whatsapp

ग्रामीणों ने इसकी सूचना हमे दी और हम भी मौके पर पहुंच गए और जो कुछ हमारे कैमरे में कैद हुआ वो आपके सामने है ।

https://munaadi.com/breaking-jashpur-police-got-the-bank-locked-in-the-night-the-bankers-did-something-that-the-police-reached-the-night-and-put-the-lock-in-the-bank-read-the-full-news/#.Yil-6VBmgIE.whatsapp

इस मामले में जब हमने दुलदुला विकासखंड के बीईओ मार्टिन खलखों से बात की तो उन्होंने बताया कि संकुल समन्वयक के द्वारा उन्हें इस बात की जानकारी दी गयी है और उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को सब कुछ बता दिया है। बीईओ मार्टिन खलखों ने बताया कि आज के आज जाँच प्रतिवेदन भेजकर करवाई की अनुसंशा कर दी जाएगीं।

यहां देखें वीडियो...

https://youtu.be/HjaZl4ZM1p4








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News