जशपुर मुनादी।। उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की हुई बड़ी जीत का जश्न न केवल देश के शहरों में बल्कि ग्रामीण अंचलों में भी मना । टीवी न्यूज चैनलों पर रुझान आते ही जशपुर जिले के ग्रामीण अंचलों में रहने वाले भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने घर से बाहर निकल गए और चार राज्यों में जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया।
जिले के नागलोग याने सांसद गोमती साय के गृह क्षेत्र तपकरा में भी कार्यकर्ताओं ने पहले रुझान से ही आतिशबाजी शुरू कर दी और ज्यों ज्यों रुझान की तस्वीरें साफ होती रही त्यों त्यों कार्यकर्ताओ की भीड़ बढ़ती गयी।कार्यकर्ताओ का उत्साह देखकर सांसद गोमती साय भी तपकरा पहुँच गयी और कार्यकर्ताओं के साथ उनकी खुशी में शामिल हुई ।
मिठाईयां बांटने और आतिशबाजी के दौर के बाद सांसद ने कहा कि वह स्वयं चुनाव प्रचार करने उत्तर प्रदेश गई हुई थी और प्रचार जे दौरान ही उंन्हे आभास हो गया था कि प्रदेश में पूनः योगी आदित्य नाथ की सरकार बनेगी।उन्होंने यूपी में भाजपा की धमाकेदार वापसी का सबसे बड़ा फैक्टर महिला सुरक्षा बताया ।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा था ।यही वजह है कि हर कौम की महिलाओं ने योगी आदित्य नाथ पर भरोसा करते हए उंन्हे मतदान किया और भाजपा को यूपी में प्रचंड बहुमत मिला।
तपकरा के अलावे ग्रामीण अंचल नारायणपुर में भी खूब जीत का जश्न मना ।क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने रुझान की खबर सुनकर होली के पहले ही होली खेलने सड़को पर उतर आए ।जनप्रतिनिधि नेता कार्यकर्ता सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया । मोदी जिंदाबाद योगी जिंदाबाद के नारो के साथ यहाँ भी पटाखे फोड़े गए ।
जिला पंचायत सदस्य अनीता सिंह महामंत्री संतन राम महिला मोर्चा अध्यक्ष संतोषी बंदे मंत्री उमेश यादव बालेश्वर यादव संजय यादव गोपाल यादव वीरेंद्र यादव एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जश्न में मुख्य रूप से हिस्सा लिया।

