जशपुर मुनादी।। खबर जशपुर से आ रही है।आज यहां सुबह सुबह पुलिस ने एक ऐसे पिक अप को पकड़ा है जिसमे लहसून की बोरियां हैं ।पुलिस को शक है कि इसमें गांजे का बड़ा खेप हो सकता है । दरअसल पिक अप की रफ्तार काफी तेज थी और पुलिस को सूचना मिली है कि पिक अप में गांजे का बड़ा खेप हो सकता है ।
जानकारी के मुताबिक पिक अप को कुनकुरी के पास कसजोरा नाला के आस पास पकड़ा गया है । पुलिस पिक अप के छान बीन में लगी हुई है। जबतक कुछ क्लीयर नहीं हो जाता पुलिस यह नही बता पा रही है कि गाँजे का वजन कितना है और गाँजे का खेप कहाँ से कहाँ जा रहा था।पिक अप यूपी नम्बर का है इसलिए माना जा रहा है कि खेप को खपाने यूपी ले जाया जा रहा था ।

