बीजापुर मुनादी।। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शुक्रवार सुबह सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में तीन लाख रुपए का इनामी नक्सली मारा गया वहीं एक जवान घायल हो गया है।
पुलिस के अनुसार, जिले के नैमेड थाना क्षेत्र के कैका और मौसला के बीच जंगलो में डीआरजी और केरिपु 222 बटालियन एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे जहां पुलिस और माओवादी के बीच मुठभेड़ हो गई।
पुलिस ने बताया कि इस मुठभेड़ में 3 लाख का इनामी नक्सली नेशनल पार्क एरिया कमिटी सदस्य/ सेंड्रा LOS डिप्टी कमांडर रितेश पुनेम को सुरक्षाबल के जवानों ने मार कर ढेर दिया।
सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी शांत होने बाद पुलिस ने घटनास्थल से इनामी नक्सली की बॉडी के अलावा 1 हथियार, पिट्ठू, नक्सल सामग्री और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है। मृतक नक्सली बीजापुर के विभिन्न थाना क्षेत्रो के हत्या, आगजनी और लूटपाट की घटनाओ मे शामिल था।
वहीं इस मुठभेड़ के दौरान एक जवान रामलू हेमला भी घायल हो गया जिसका इलाज किया गया और अब वो खतरे से बाहर है।
पुलिस का इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है।

