जशपूर मुनादी ।। जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्थल गाँव ब्लॉक में पदस्थ एक शिक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
शिक्षक का नाम सुरेश कुमार प्रधान है ।वह पत्थल गाँव के प्राथमिक शाला तानी मुंडा में पदस्थ है।शिक्षक के विरुद्ध शराब पीकर स्कूल आने और स्कूल में डयूटी के दौरान कहीं अन्यत्र चले जाने के साथ साथ और भी कई आरोप है ।
जिला शिक्षाधिकारी द्वारा इन शिकायतो की जांच करवाई गई थी।जांच प्रतिवेदन आने के बाद इस मामले में कार्रवाई हुई है।

